दीपावली श्री महालक्ष्मी पूजन
दीपावली पूजन और समय
दीपावली पूजन कब और कैसे करें ?
कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली का महापर्व मनाया जाता है। इस वर्ष वृषपतिवार 4 नवंबर 2021 दीपावली पर्व मनाया जायेग। हिन्दुओं पर्व यह महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है।धन-धान्य समृद्धि के लिए दीप मालाओं से घर,मंदिर,गलियां,बाजार,चौराहें आदि सज़ा कर धन-सम्पदा की देवी माँ लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए जातक या जातिका अपने परिवार के साथ प्रदोषकाल (सूर्यअस्त के बाद वाला समय ) में अपनी सामर्ध्य अनुसार प्रसन्नता पूर्वक पूजन करते है।
दीपावली पूजन अपने सामथ्र्य अनुसार विधानपूर्वक या अपनी कुल परम्परा अनुसार श्रद्धा से पारिवारिक जनो के साथ करने से माँ भगवती की कृपा बनी रहती है।
लक्ष्मी पूजन कब करें-लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल के दौरान किया जाना चाहिए जो की सूर्यास्त के बाद आरम्भ होकर तीन मुहूर्त तक रहता है। कुछ ग्रंथों में लक्ष्मी पूजा करने के लिए महानिशीथ काल भी बताया है। जबकि इस काल में पूजा तंत्र विध्या के जानकार के लिए अधिक उपयुक्त रहता है। समान्य हेतु लक्ष्मी-पूजन के लिए प्रदोष काल मुहूर्त उपयुक्त होता है। लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे अच्छा समय प्रदोष काल के दौरान जब स्थिर लग्न अर्थात वृष और सिंह को माना गया है। ऐसा माना जाता है जब स्थिर लग्न के रहते पूजा की जाये तो लक्ष्मी जी घर पर निवास करती है और हमेशा उनकी कृपा रहती है। ज्यादातर व्यापारी लोग दीपावली पूजा के दौरान लक्ष्मी जी की उपस्तिथि में बही-खाता पुस्तकों का शुभारम्भ करते है और अगले वर्ष के लिए उनसे आशीर्वाद की प्राथना करते है।
श्री लक्ष्मी पूजन का शुभ समय
सायं 17:32 से 20:12 रात्रि तक (प्रदोष काल)
सायं 18:11 से 20:05 रात्रि तक (वृष लग्न)
रात्रि 22:51 से 1:31 अर्द्धरात्रि तक (महानिशीथ काल)
अर्द्धरात्रि 00:42 से 3:00 तक (सिंह लग्न)
चोघडिया समय
प्रांत 6:45 से 8:06 तक(शुभ)
सुबह 12:10 से 13:31 तक (लाभ)
दोपहर 13:31 से 14:52 तक (अमृत)
दोपहर 16:13 से 17:35 तक(शुभ)
सायं 17:35 से 19:41 तक (अमृत)
अर्द्धरात्रि 24:10 से 01:49 तक(लाभ)
अर्द्धरात्रि 05:07 से प्रांत 06:46 तक(अमृत)
अर्द्धरात्रि 03:28 से 05:07 तक (शुभ)
।। जय श्री कृष्णा ।।
आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आप सब को ख़ुश रखे।
Tags:astrologyastrology basicASTROLOGY RULESBEST ASTROLOGERbest astrologer in indiaBEST ASTROLOGER IN LUDHIANAbest astrologer in mumbaidiwalidiwali2022happydiwalihappydiwali2022indian astrologyjoshi astro gyan ganga groupJYOTISHmember of joshi astro gyan ganga groupRAJESH JOSHI ASTROLOGERrajesh joshi astrologer in ludhiana